सावन के पहले दिन वज्रपात, महिला की मौत, पति घायल
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में सावन महीने के पहले दिन गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पति का इलाज चल रहा है।
मवेशी का चारा लेने टापरी में गए, गिर गई बिजली
खबरीराम 24 डॉट कॉम @ शाजापुर
यह घटना मोहन बड़ोदिया के ग्राम गोविंद में गुरुवार को हुई है। यहां रहने वाली रेशम बाई अपने पति शिवलाल के साथ मवेशियों का चारा लेने के लिए टापरी में गई थी। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। उसी समय टापरी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से रेशम बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेशमबाई और उसके घायल पति शिवलाल को जिला अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टर ने रेशमबाई को मृत घोषित कर दिया, वहीं शिवलाल को आइसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें... फर्जीवाड़े के आरोप पर कॉलोनाइजर पूजा बोली- हम 100 प्रतिशत सही हैं
दिन में खिली धूप, शाम को बरसे बादल
गुरुवार से सावन का महीना शुरू हो चुका है और शहर में बारिश भी होने लगी है। सावन के पहले दिन मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। दिन में जहां धूप निकली तो शाम को फिर बादल बरस पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।
गुरुवार को भी दिन की शुरुआत हल्की बारिश से हुई थी। लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया, जिसके बाद दिनभर सूर्य नारायण के दर्शन हुए और गर्मी व उमस से लोगों को एक बार फिर कूलर-पंखे की आवश्यकता महसूस हुई। शाम करीब 5 बजे तक मौसम के यही हाल थे, लेकिन इसके बाद मौसम बदला और शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई, जो कभी तेज तो कभी रिमझिम के रूप में जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहा। इस दौरान हवा बंद रही जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन शाम को अचानक बादल बरस पड़े, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।

यह भी पढ़ें... Emergency first Look : इंदिरा गांधी के लुक में छा गई कंगना
आप भी बनें सिटीजन जर्नलिस्ट
अगर आपके शहर, गांव, कस्बे, कॉलोनी, गली, मोहल्ले में कोई समस्या है, जिसका समाधान नहीं हो रहा है तो उठाएं मोबाइल और संबंधित समस्या का फोटो खींचकर khabriram24.com पर को भेज दीजिए, साथ ही समस्या से जुड़े पहलुओं की संक्षिप्त जानकारी भी। khabriram24.com की ओर से उक्त समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस पते पर भेज सकते हैं फोटो और समस्या की जानकारी
khabriram24@gmail.com
मोबाइल नंबर 9826042841