शाजापुर एसपी ने किए 12 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट
खबरीराम 24 डॉट कॉम @ शाजापुर
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। आदेश में मक्सी, अकोदिया, कालापीपल, मंडी शुजालपुर, बेरछा, कोतवाली एवं यातायात शाखा सहित कई इकाइयों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

