अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई कार कोई हताहत नहीं

अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई कार कोई हताहत नहीं

शाजापुर: एबी रोड सर्किट हाउस के पास रविवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नही हुआ। खास बात यह भी है कि कार में आगे और पीछे नंबर दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। शहर और जिले में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं इनमें यातायात नियमों की अनदेखी सुरक्षा उपायों का पालन न करना और वाहनों की तेज रफ्तार मुख्य कारण सामने आता है दूसरी ओर यातायात पुलिस का भी नियम पालन करने पर ध्यान नहीं है यातायात थाने की टीम अधिकांश समय हाईवे पर वसूली चालानी कार्रवाई में लगी रहती है। शहरी यातायात पर यातायात पुलिस का ध्यान कम ही रहता है जिससे यहां यातायात मनमानी आलम में संचालित हो रहा है