वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान

शाजापुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते बदल रहे मौसम के मिजाज अब गर्म होने जा रहे हैं। बुधवार सुबह कुछ देर के लिए हुई बूंदाबांदी के बाद बेमौसम बारिश का दौर खत्म हो चुका है। जिसके बाद दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग की माने तो आगामी 14 अप्रैल से तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक भी पहुंच सकता है। फिलहाल कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं राहत देंगी।

मार्च माह से ही मौसम परिवर्तन का सिलसिला चल रहा हैै। कभी नगर में हल्की बारिश हो रही है तो कभी मौसम सर्द हो रहा है। वहीं दिन में लोगों को तीखी धूप का भी सामना करना पड़ा था। इसके अलावा मार्च माह में बेमौसम बारिश भी देखने को मिली थी। यही हाल अपै्रल माह में भी हैं जिसके पहले सप्ताह में ही मौसम बार-बार बदल रहा है। मंगलवार रात से नगर में सर्द हवाओं ने डेरा डाल रखा है। तो बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई थी। इसके बाद दिनभर हवाएं चलने से लोगों को दिन में भी गर्मी से राहत रही। लेेकिन अब मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की संभावना से इंकार किया है। उनका कहना है कि अब तापमान में वृद्धि होगी और तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा जो पूरे मई माह में भी जारी रहेगा।

हल्की बारिश के बाद खुला मौसम

नगर में बुधवार सुबह आसमान पर बादल छाए। लगा कि तेज बारिश होगी लेकिन कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इस दिन तापमान में भी वृद्धि हुई। जो 34 डिग्री से बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में वृद्धि होती रहेगी और मौसम गर्म होगा जो 40 डिग्री तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की भी कोई संभावना नहीं