शुजालपुर आष्टा रोड पर वैगनआर कार और मारुति वैन के बीच जोरदार भिड़ंत
शुजालपुर-आष्टा रोड पर तनीसी होटल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक वैगनआर कार और मारुति वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में वैगनआर सवार ग्राम गोदी के निवासी घायल हुए हैं, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग मितेरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का
