सपनों को हक़ीक़त बनाने का जुनून रखो क्योंकि मेहनत से बढ़कर कोई जादू नहीं होता"

सपनों को हक़ीक़त बनाने का जुनून रखो क्योंकि मेहनत से बढ़कर कोई जादू नहीं होता"

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में अग्निपथ अग्निवीर व करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह शिप्रे एवं मुख्य वक्तव्य सूबेदार मेजर घनश्याम सिंह नेगी के रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य  हेमेंद्र यादव ने की। 

 जिसमें भारतीय सेना कार्यालय महू (ARO) सूबेदार मेजर घनश्याम नेगी के द्वारा युवाओं को अग्निपथ व अग्निवीर की भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी में बताया कि

'' सपनों को हक़ीक़त बनाने का जुनून रखो ।

क्योंकि मेहनत से बढ़कर कोई जादू नहीं होता"

 उन्हें देश सेवा के लिये आर्मी में भर्ती का न्योता दिया गया कि आप आओ और अपने महत्वपूर्ण चार वर्ष देश के लिए लगाओ, साथ ही जिला एवं रोजगार कार्यालय इंदौर से आए मोटिवेशनल स्पीकर व विषय विशेषज्ञ  जितेंद्र पांचाल ने बच्चों को रोजगार -स्वरोजगार एवं परीक्षा से तनाव मुक्त करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह परीक्षा आपकी काबिलियत से काफी छोटी है, वही शिक्षा सलाहकार आशीष पटेल वह उनकी टीम ने 12वीं कक्षा के बच्चों को परीक्षा से अवगत कराते हुए बताया कि परीक्षा के प्रति डर, घबराहट व तनाव नहीं रहना चाहिए अगर आप सही दिशा में अनुशासन के साथ आप पढ़ाई करते हो तो सफलता आपके कदम चूमती है । कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्कूल छात्रों में जोश व ऊर्जा का संचार देखने को मिला और बच्चों में उत्साह था । 

अतिथियों द्वारा इंडियन आर्मी एवं करियर से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर सही देने वाले छ:विद्यार्थियों को प्रोत्साहन रूप में विशेष उपहार दिए गए।

  प्राचार्य  यादव व सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य  सविता सोनी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहार,शाल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ.माखनलाल धानुक ने किया व आभार संस्था प्राचार्य  हेमेंद्र यादव ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप भर्ती कार्यालय महू से रविंद्र राठौर, 10 म.प्र.बटालियन उज्जैन से पीआई हवलदार बंटी मंधारे , शिक्षिका  ज्योति रिणवा, नितिन मालवीय, निदा खान, सुयश तोमर,नीरज वर्मा , शिवम परमार ,जितेंद्र पटेल के साथ उत्कृष्ट एवं सीएम राइज विद्यालय के 350 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।