बेकाबू हुई बाइक, लोहे के पोल से जा टकराई; तीन युवक घायल

लड़ावद गांव के पास हादसा, डायल-112 की तत्परता से घायलों को मिला समय पर उपचार

बेकाबू हुई बाइक, लोहे के पोल से जा टकराई; तीन युवक घायल
इस तरह सडक़ किनारे पड़े लोहे के पोल से टकरा गई बाइक।

खबरीराम 24 डॉट कॉम @ शाजापुर

जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लड़ावद में मंगलवार को एक सडक़ हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम पनवाड़ी निवासी मुकेश (35) पिता रामप्रसाद, बंटी (18) पिता पूरू एवं अरुण पिता ओमप्रकाश बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे रखे लोहे के पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। डायल-112 में तैनात आरक्षक राहुल कारपेंटर एवं पायलट किरण मौर्य ने घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। समय रहते मिली मदद के कारण घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।