डिवाइडर से टकराई बाइक युवक गम्भीर घायल इंदौर रेफर

डिवाइडर से टकराई बाइक युवक गम्भीर घायल इंदौर रेफर

शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर अभयपुर के समीप एक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, सारंगपुर के केडी मोहल्ला निवासी साहिल अली और शाकिर अली मोटरसाइकिल से गुजरात से अपने गृह नगर सारंगपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अभयपुर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची आरक्षक 253 बैजनाथ सिंह  पायलेट संजू बारेठ ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।