तीन दिन से लापता नवविवाहिता का कुएं में मिला शव

तीन दिन से लापता नवविवाहिता का कुएं में मिला शव

 तीन दिन से लापता नवविवाहिता का कुएं में मिला शव

 शाजापुर। जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंगलाज में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लापता नवविवाहिता का शव उसके घर के पास स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतिका पिछले तीन दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे।

तीन दिनों से चल रही थी तलाश 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय प्रियंका पाटीदार, पति सुनील पाटीदार, बीती 18 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे से घर से लापता थी। परिजनों ने अपने स्तर पर सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में प्रियंका की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

 पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी 

प्रियंका के अचानक लापता होने के बाद, पति सुनील पाटीदार ने 18 जनवरी की दोपहर को ही सलसलाई थाने पहुँचकर मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे ग्रामीणों ने मृतिका का शव उसके घर के समीप बने कुएं में पानी के ऊपर तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर 

निकलवाया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।