नेशनल हाईवे 52 पर पीछे से टक्कर, दो महिलाएं घायल
शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 के पनवाड़ी ब्रेकर कट पॉइंट पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार को पीछे से आ रही आईसर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता पति संजय धाकड़ (45 वर्ष) एवं रेखा पति श्रीलाल धाकड़ (52 वर्ष) निवासी, कार में सवार होकर गुना से उज्जैन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पनवाड़ी ब्रेकर कट पॉइंट पर पीछे से आईसर वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक 253 बैजनाथ सिंह गुर्जर एवं पायलट राजेश बरेठा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
