शाजापुर जेल चौराहे पर बाइक सवार घायल
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेल चौराहे के पास बीती रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 टीम के आरक्षक देवांग ठाकुर (नम्बर 31) और पायलट कमलेश बड़कनिया तत्काल मौके पर पहुँचे। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
