शाजापुर: भाजपा ने 21 वार्ड में घोषित किए प्रत्याशी, आठ वार्ड होल्ड पर
भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार सुबह 11 बजे घोषित हुई सूची में 29 वार्ड में से 21 वार्ड में प्रत्याशियों के नाम हैं, बाकी के आठ वार्ड होल्ड पर रखे गए हैं।
लंबी जद्दोजहद के बाद भी घोषित नहीं हुए 29 प्रत्याशी
खबरीराम 24 डॉट कॉम @ शाजापुर (मप्र)
लंबी जद्दोजहद और संभागीय समिति की बैठक के बाद हुए निर्णय के अनुरूप भाजपा ने शुक्रवार सुबह पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। हालांकि भाजपा ने सभी 29 वार्डों में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सूची में वार्ड क्रमांक 2, 4, 7, 12, 19, 20, 23, 28 होल्ड पर रखे गए हैं। इस वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर खींचतान हो रही है। ऐसे में इन वार्डों में के प्रत्याशी शुक्रवार शाम तक घोषित होने की संभावना है।


कांग्रेस ने अब तक जारी नहीं की सूची
इधर कांग्रेस की ओर से अब तक सूची जारी नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की सूची जारी होने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद संभावित प्रत्याशियों में फेरबदल की भी संभावना है, लेकिन भाजपा ने भी उन आठ वार्डों में प्रत्याशी घोषित नहीं किए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी का नाम आने के बाद कांग्रेस आगामी रणनीति तैयार करने वाली थी।
आप भी बनें सिटीजन जनर्लिस्ट
अगर आपके शहर, गांव, कस्बे, कॉलोनी, गली, मोहल्ले में कोई समस्या है, जिसका समाधान नहीं हो रहा है तो उठाएं मोबाइल और संबंधित समस्या का फोटो खींचकर khabriram24.com पर को भेज दीजिए। साथ ही समस्या से जुड़े पहलुओं की संक्षिप्त जानकारी भी। khabriram24.com की ओर से उक्त समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

