चलते चलते पलट गया डंफर चालक घायल

चलते चलते पलट गया डंफर चालक घायल

चलते-चलते पलट गया डंपर, चालक घायल 

शाजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम सनकोटा के समीप शुक्रवार शाम को एक डंपर ढलान से उतरते समय पलट गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं डंपर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में डंपर चालक जगदीश गोरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सनकोटा के ही निवासी हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल चालक को डंपर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि डंपर पलटने के दौरान सड़क किनारे बैठे कुछ मवेशी भी डंपर की चपेट में आ गए।